हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): सरसों के तेल में भारी मिलावट की खबरों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एक दल ने गुरुवार को छापा मार कार्रवाई करते हुए पांच प्रतिष्ठानों से एक-एक सैंपल सरसों के तेल का लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
सूत्रों ने बताया कि छापामार कार्यवाई दिल्ली रोड पर स्थित गोयल इंडस्ट्रीज से शुरू हुई जहां से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया इसके बाद जनपद हापुड़ के अन्य प्रतिष्ठानों से नमूने लिए सभी नमूने जांच को भेजे गए हैं यह कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार से यह शिकायत मिली थी कि जनपद हापुड़ में सरसों के तेल में अन्य खाद्य तेलों की मिलावट खोरी रसायनों की मदद से की जाती है और सरसों आदि की जमाखोरी करके भारी मुनाफा कमाया जा रहा है। शासन से मिली जानकारी के बाद जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























