
👁 35 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के नयावास गांव में गुरुवार की शाम कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले और लोहे की रोड निकल आई। इस मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए। विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई। बताया जा रहा है कि कूड़ा डालने को लेकर यह विवाद हुआ। दोनों पक्षों में इस कदर मारपीट हुई कि चार लोग घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















