
👁 63 views Views
बैंक के शटर में गाड़ी ने मारी टक्कर, CCTV आया सामने
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड स्थित HDFC बैंक में देर रात Tata Punch कार ने बैंक के शटर में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक ने शटर में दो बार टक्कर मारी, जिससे शटर क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
टक्कर की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















