
दतियाना के ग्राम प्रधान के पति का निधन, शोक की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दतियाना गांव से दुखद खबर सामने आई है। गांव की ग्राम प्रधान के पति और जिले में केले की बागवानी को पहचान दिलाने वाले प्रगतिशील किसान रजनीश त्यागी का मंगलवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि रजनीश त्यागी 13 अगस्त की सुबह ब्रेन हेमरेज के कारण बेहोश हो गए थे। इसके बाद उनके पुत्र वेदांश और देवांश उन्हें उपचार के लिए मेरठ लेकर पहुंचे। वहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब चार दिन तक उनका उपचार चला। लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
रजनीश त्यागी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि उनके पिता सत्यवीर त्यागी का भी करीब एक सप्ताह पहले निधन हो गया था। लगातार दो मौतों से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
रजनीश त्यागी को जिले में केले की बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने गहरा दुख जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















