
जनपद के पात्र पेंशनर्स को समय से मिले पेंशन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के पेंशनर्स की पेंशन की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना के लाभार्थियों को समय से पेंशन भुगतान, नए आवेदन, सत्यापन एवं निरस्तीकरण की स्थिति की जानकारी की गई। पेंशनर्स द्वारा उठाई गई समस्याओं जैसे आधार लिंक, बैंक खाते में भुगतान न होना आदि पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र पेंशनर्स को समय से पेंशन उपलब्ध कराई जाए, लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उन्हें समय पर पेंशन मिलना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास, समस्त खंड विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















