
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत कृषकों का 5 दिवसीय एक्सपोजर विजिट हरियाणा में
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गुरुवार को जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना* ने कृषि विभाग, जनपद हापुड़ द्वारा आयोजित राज्य के बाहर 5 दिवसीय प्रशिक्षण एवं कृषक एक्सपोजर विजिट के लिए कृषकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रशिक्षण दिनांक 20-08-2026 से 24-08-2026 तक चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार, हरियाणा में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसानों को कंगनी/ककून, कोदो, रागी/मंडुआ, बाजरा, ज्वार, सांवा आदि मोटे अनाजों की उन्नत खेती, उत्पादन तकनीक एवं प्रसंस्करण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मोटे अनाजों की खेती से किसानों की आय बढ़ेगी और पोषण सुरक्षा को बल मिलेगा। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर नई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपनिदेशक कृषि एवं जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















