
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बुधवार की शाम वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 120 कुंतल प्रतिबंधित लकड़ी से लदे आयशर कैंटर को जब्त किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। फॉरेस्ट रेंजर गढ़ करण सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद केंटर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। फिलहाल टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह लकड़ियां कहां से लाई जा रही थी और किसे सप्लाई की जा रही थी? नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित लकड़ियों को काटकर उनके परिवहन करने वाले वन विभाग की रडार पर है।
वन विभाग की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी उसने एक आयशर कैंटर को आता देखा इसके बाद उसे रुकने का इशारा किया। वन विभाग की टीम ने तलाशी ली तो उसमें अर्जुन, नीम, शीशम प्रजाति की लकड़ियां होने की पुष्टि हुई। जांच करने पर 120 कुंतल लकड़ियां बरामद हुई जो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी क्षेत्र से पंजाब सप्लाई की जा रही थी। टीम ने लकड़ी और कैंटर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बिना वैद्य अनुमति के लकड़ी का परिवहन करने पर यह कार्रवाई की गई है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















