
पवित्रा एकादशी (पुत्रदा एकादशी) स्मार्त (गृहस्थी) व्रत /पारण कब करें !जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग अनुसार पवित्रा एकादशी (पुत्रदा एकादशी)24 अगस्त दिन सोमवार को शास्त्रोक्त हैं। यह श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं !और भगवान विष्णु को समर्पित हैं। पवित्रा एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं !पवित्रा एकादशी तिथि प्रारंभ 22 /23 अगस्त को रात्रि 2:00 बजे से प्रारम्भ होकर 23/24 अगस्त प्रातः 04 बजकर 18 मिनट तक हैं !उदयातिथि अनुसार सूर्योदय एकादशी तिथि में 23 अगस्त को होने के कारण व्रत इसी दिन शास्त्रोक्त हैं ! व्रत पारण 24 अगस्त सोमवार प्रातः लगभग 06:05बजे से 07:45 बजे के बीच करें। ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया पवित्रा एकादशी को पुत्रदा एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत से भगवान विष्णु की कृपा, संतान सुख, परिवार में सुख-शांति तथा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं ! प्रातः स्नान करके भगवान विष्णु का ध्यान करें।पीले वस्त्र पहनकर विष्णु जी को पीले फूल, तुलसी दल, पीले फल और नैवेद्य अर्पित करें। नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार तुलसी की माला से जाप करें।विष्णु सहस्रनाम या विष्णु पुराण/एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।सामर्थ्य के अनुसार फलाहार या सात्त्विक व्रत रखें।द्वादशी को निर्धारित समय में सामर्थ अनुसार अन्न, वस्त्र या यथाशक्ति दान करके व्रत पूर्ण करें।विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले दंपति श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।वैष्णव सम्प्रदाय पवित्रा एकादशी (पुत्रदा एकादशी) व्रत 24 अगस्त दिन सोमवार को व्रत रखेंगे और पारण 25 अगस्त दिन मंगलवार को करेंगे !
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















