
नव नियुक्त औषधि निरीक्षक से दवा विक्रेताओ ने की शिष्टाचार भेंट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में नव नियुक्त औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार से हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
भेंट के दौरान दवा व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं औषधि व्यवसाय में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने औषधि निरीक्षक को आश्वस्त किया कि दवा व्यापारियों द्वारा नियमों का पालन करते हुए मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में संगठन प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करेगा।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि दवा व्यापारियों और औषधि विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सरलता से किया जा सकता है।
एसोसिएशन हमेशा कानून एवं नियमों का सम्मान करती है तथा किसी भी प्रकार के गलत अथवा अनैतिक कार्य का समर्थन नहीं करती।
नव नियुक्त औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर,संरक्षक योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बृजभूषण अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग,उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शर्मा, शिवम् चौहान, राशिद अली उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















