
गढ़: नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शेर सिंह पुत्र संतोष निवासी ग्राम नयागांव इनायतपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपी को गांव इनायतपुर की तरफ सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया है।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शेर सिंह पुत्र संतोष निवासी नयागांव को नयागांव इनायतपुर की तरफ सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















