
👁 13 views Views
चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी की घटना में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी कर दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को सौलाना वाले रास्ते पर बनी पुलिया से दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नीरज पुत्र ओमी तथा अनिल पुत्र हरिचंद निवासीगण ग्राम लालपुर थाना धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को धौलाना पुलिस ने बताया कि उसने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















