
दबंगों द्वारा किए गए हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के धनोरा रोड पर दबंगों द्वारा मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी पर किए गए हमले के मामले में घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे उसके परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
दरअसल गौरव त्यागी अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह धनौरा रोड पर पहुंचे तो कार में सवार होकर आए दबंगों ने मृतक की बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान गौरव सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही दबंगों ने हथोड़ा, लाठी-डंडों व लोहे की रोड से उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसी बीच परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान गौरव त्यागी की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस की जांच जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















