
The sugar in a bag and spoon close-up on the old wooden background
चीनी में 15 रुपए किलो का उछाला, स्टाकिस्ट हुआ धनपति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेनामी रकम से बेनामी चीनी का स्टॉक करने वालों की खेंच से एक माह में चीनी के दामों में 15 रुपए प्रति किलो का उछाला आने से स्टॉकिस्टों के चेहरे खिल उठे हैं। अकेले हापुड़ मंडी में एक लाख बोरी का स्टॉक होने की खबरें हैं। सिर पर दिवाली सीजन होने के कारण स्टाकिस्ट ने बिक्री से स्टॉक खींच लिया है। चीनी स्टॉकिस्ट केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन कर रहा है। अब हापुड़ में फुटकर में चीनी ₹60 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
हापुड़ मंडी में चीनी के स्टॉक पक्का बाग, भगवती गंज, जरोठी रोड व रिलायंस पेट्रोल के सामने बने गोदाम, नवीन मंडी स्थल, कसेरठ बाजार, छोटी व बड़ी मंडी, बूरा बाजार आदि के गोदाम में लाखों बोरी चीनी का स्टॉक जमा है। एक माह से चीनी के भाव में मजबूती के चलते स्टॉकिस्टों ने बेनामी रकम ब्याज पर लेकर चीनी के बेनामी में स्टॉक में लगाई है। चीनी में आया तेजी का तूफान से स्टॉकिस्ट एक माह में ही धनपति हो गए हैं।
मजे की बात तो यह है कि चीनी के कारोबारिक केंद्र सरकार द्वारा चीनी को लेकर जारी की गई गाइड लाइन को ठेंगा दिखा रहे हैं और चीनी का कृषि अभाव पैदा करके तेजी को हवा दे रहे हैं। उपभोक्ता ₹60 रुपए प्रति किलो चीनी खरीद कर स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।
नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर चीनी स्टॉकिस्टों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















