
क्रासकंट्री प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): खेल निदेशालय उ० प्र० लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन में 80वें “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, हापुड द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 को प्रातः 6:30 बजे से ओपेन महिला/ पुरुष वर्ग में (05 किमी०/३ किमी०) क्रॉसकन्ट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे जनपद के विभिन्न स्कूल/ कॉलेजो के खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। क्रॉसकन्ट्री दौड प्रतियोगिता में जनपद के 32 बालक एवं 26 बालिका कुल 108 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। कॉसकन्ट्री दौड प्रतियोगिता का शुभारम्भ एस०एच० ओ० निशान्त भास्कर कोतवाली हापुड, नगर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। सभी वर्गों के (प्रथम, द्वितीय, तृतीय , चतुर्थ, पंचम, इत्यादि स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को खेल विभाग की ओर से मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा आई० ए० एस के द्वारा आकर्षक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया । स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर श्रीमती अरुणा उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खिलाडियों को संबोधित करते हुए खेलों के प्रति उत्साह वर्धन किया गया। पुरुस्कार प्राप्त करने वाले खिलाडियों का विवरण-
पुरुष वर्ग- निखिल शर्मा (प्रथम) २) सन्नी (द्वितीय) सुनील भारद्वाज (तृतीय) सागर कुमार (चतुर्थ) विशाल (पांचवा) अमित (छठा)
महिला वर्ग – अदिति तंवर (प्रथम) २) स्नेहा (द्वितीय) कनिष्का – तृतीय, दृष्टि (चौथा) पलक पांचवा , कनिष्ठा छठा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















