
कार व ई-रिक्शा की भिड़ंत में दो गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में शनिवार की शाम ब्रेजा कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
धौलाना कस्बे के मोहल्ला बनोखर निवासी अशोक पुत्र प्रकाश ई-रिक्शा में सवार होकर धौलाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कंडोला में लकड़ी कंपनी के पास पहुंचे तो पीछे से आई ब्रेजा कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान अशोक समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















