
अजगर ने मोर पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक अजगर द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपना शिकार बनाने का मामला सामने आया है। सिकंदरपुर ककोड़ी से लुखराड़ा जाने वाले रास्ते पर अजगर ने मोर को पकड़कर खाने का प्रयास किया, जिससे मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मोर की मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर जोगपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मृत मोर को कब्जे में ले लिया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं, टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















