
👁 20 views Views
पिलखुवा: मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी स्थित जाहरवीर मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दान पात्र से नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। चोर नकदी के साथ-साथ मोबाइल व पेन ड्राइव लेकर भागने में कामयाब रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंदिर के पुजारी गुजराज त्यागी ने बताया कि गुरुवार की रात चोर आ धमके जिन्होंने ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह मंदिर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















