
100 से अधिक पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह इन्सां के 59 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक – पिलखुवा के डेरा श्रद्धालुओं ने मिलकर 100 से अधिक पौधे सिखेड़ा रोड – गौशाला में रोपित किए, उन्होंने बताया कि राम रहीम द्वारा 15/अगस्त/2009 में अपने समस्त अनुयायियों को शादी – विवाह, जन्मदिन व प्रत्येक खुशी, गमी के अवसर पर पौधारोपण करनी की शिक्षा दी गई, साथ ही संदेश दिया गया इस दिन हमारा भारत देश भी आजाद हुआ, तो आज पृथ्वी पर Global Warming और बढ़ते प्रदूषण और दूषित हवा को स्वच्छ बनाए रखने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देने के लिए हमारी जिम्मेवारी बनती है यदि आप सब हमको तोहफा देना ही चाहते है तो पौधारोपण करने के वायदा करें, तभी से डेरा अनुयायी प्रत्येक वर्ष अपने गाँव, ब्लॉक, जिला में रहकर Mega Tree Plantation campaign में बढ़ चढ़कर भाग लेते है। इसके लिए डेरा सच्चा सौदा के नाम काफी संख्या में विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है – गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड आदि।
पूज्य सन्त डॉ० गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर डेरा अनुयायियों द्वारा पौधारोपण करते हुए तोहफा भेंट किया और समस्त जन – जन तक इस कार्य में भाग लेने के लिए आह्वान किया।
इस मौके पर जिम्मे० सुनील इंसा, बॉबी इंसा,नीरज इंसा, रामवतार इंसा, चन्द्रसेन इंसा, ओमप्रकाश इंसा, राजेंद्र इंसा, विपिन इंसा, अनिल इंसा, मोहित इंसा, ललित इंसा, आदि साध – संगत उपस्थित रही।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















