
हापुड़ में ‘पंजाबन मुटियारा’ की ओर से भव्य तीज समारोह का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पंजाब की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक रंगों को समर्पित ‘पंजाबन मुटियारा’ की ओर से हापुड़ में भव्य तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक सिमरन सहारा एवं शैली मारवा रहीं, जबकि कार्यक्रम का शानदार संचालन नीशा छाबड़ा ओर सिमरन नै ही किया शेफाली और तनिका ने भी पुरा सहयोग किया।
कार्यक्रम में पंजाब की मिट्टी की खुशबू और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह में मटका वॉक, डांस कॉम्पिटिशन सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं ने पंजाबी गीतों और ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा एवं गिद्दा किया और पूरे माहौल को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के रंग को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का विशेष सहयोग रहा। सभी के उत्साह, सहभागिता और सहयोग ने इस आयोजन को बेहद सफल और यादगार बना दिया।
आयोजक सिमरन सहारा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘पंजाबन मुटियारा’ का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को लोगों तक पहुंचाना है। सभी के प्यार और सहयोग से भविष्य में भी इसी तरह के और भी भव्य एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन खुशी, उत्साह और पंजाबी संस्कृति के रंगों से सराबोर यादगार पलों के साथ हुआ।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




















