
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर बहलोलपुर निवासी 18 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह हापुड़ में अचानक मौसम बदला और आसमान में काली घटा छा गई। देखते ही देखते बिजली कड़कने लगी। इसी बीच 18 साल का आर्यन पुत्र अतुल कुमार घर में खड़े नीम के पेड़ के नीचे घूम रहा था। जैसे ही आकाशीय बिजली गिरी तो युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















