
हापुड़ के रेलवे रोड पर 30 गज की दुकान 5 करोड़ में बिकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित प्रेमपुरा मोहल्ला के ठीक सामने एक 30 वर्ग गज की दुकान का सौदा 5 करोड रुपए में हुआ बताया गया है, यानी कि करीब साढे 16 लाख रुपए गज बिकी है जिसका 20 प्रतिशत लेनदेन भी हो गया है। बैनामा 4-5 माह बाद होगा। हापुड़ के रेलवे रोड पर यह सबसे महंगा सौदा हुआ बताते हैं।
बता दे की दुकान में कभी एक डॉक्टर बैठता था जो अपनी दुकान मिठाई वाले को बेचकर मेरठ चला गया। मिठाई वाला दुकान को बहु मंजिला बना लिया और मिठाई बेचने व स्टोर करने लगा। सूत्रों के अनुसार दुकान का सौदा काफी दिन से बाजार में था। दुकानदार 25 लाख रुपए गज मांग रहा था जब कोई खरीददार नहीं मिला तो एक दलाल की मार्फत दुकान का सौदा एक इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले को 5 करोड रुपए में कर दिया गया। यह सब ब्लैक मनी को सफेद करने का खेल है। अब विक्रीत दुकान में मिठाई की जगह मोबाइल तथा एसेसरीज की बिक्री की जाएगी। यह आपको 6 माह के अंदर देखने को मिलेगा।- जारी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















