
बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई, आठ मामलों में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिजली चोरी पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन दल हापुड़ की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी के 8 मामले पकड़े गए, जिनमें कुल 29 किलोवाट विद्युत चोरी का भार सामने आया।
थाना सिंभावली क्षेत्र के राजपुर गांव में हनीफ और शादात उर्फ शहादत अली के परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। एक मामले में करीब 6 किलोवाट और दूसरे में 5 किलोवाट की चोरी दर्ज की गई।
जांच के दौरान कहीं एलटी लाइन पर अवैध केबल डालकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था, तो कहीं मीटर से पहले कट लगाकर केबल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी।
प्रवर्तन दल की कार्रवाई में कुल 8 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। अधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। चेकिंग टीम में विजलेंस प्रभारी सत्यानंद ,उपनिरीक्षक जसपाल ,अवर अभियंता विनय ,नंदकिशोर अजीम मौजूद रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















