
हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा जागरूकता के लिए बच्चों ने किया मार्च
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संचालित “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शिवा प्राथमिक पाठशाला, जनपद हापुड़ में तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, विद्यालय के अध्यापकों एवं महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनसमुदाय को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, तिरंगा फहराने की सही विधि तथा Flag Code of India के नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बताया गया कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को प्रबल करना तथा स्वतंत्रता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इसके उपरांत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रोग्राम में उपस्थित विधालय की प्रधानाचार्य जी वन स्टॉप सेंटर मैनेजर केस वर्कर सोनिया उपस्थित रही।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















