
स्कूलों में संचालित अनफिट वाहनों के संचालन पर डीएम नाराज, दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी हापुड़ की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई, जिसमें संदीप कुमार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) हापुड़, शैलेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रीति पाण्डेय, यात्री / मालकर अधिकारी हापुड़, लक्ष्मण सिंह सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, श्री नरेश कुमार यातायात निरीक्षक, डा० स्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़, मनजीत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़, वैभव त्रिपाठी एन०एच०ए०आई० एनएच-334, श्री अंकुल कुमार सीनियर इंजीनियर एन०एच०ए०आई० मेरठ, अमित शर्मा जी०एम० एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, संजय हिंगे हाईवे मैनेजर एन०एच०ए०आई० मुरादाबाद, संजय कुमार डायरेक्टर विकास ग्लोबल स्कूल बाबूगढ़, ललित कुमार एडमिन दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुकुल नागपाल लोक निर्माण विभाग, प्रिंस चौहान, साईट इंजीनियर एन०एच०ए०आई० गाजियाबाद, तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में वैधानिक प्रावधान एवं सुरक्षा मानक निर्धारित होने के बावजूद कतिपय मामले में वाहन चालकों की लापरवाही आदि के कारण बच्चों की सुरक्षा गम्भीर रूप से प्रभावित हो रही है। इस क्रम में हापुड़ में 30 विद्यालयी वाहन बिना फिटनेस संचालित हो रहे हैं. इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक / बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ तथा उपस्थित विद्यालयों के प्रतिनिधियों को अविलम्ब वाहनों के प्रपत्र सही कराकर संचालन करने तथा इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। अनफिट वाहनों के विरूद्ध ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0″ अभियान को में सभी विभागों के समन्वय एवं कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। जिला विद्यालय निरीक्षक / बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ को भी ऐसे विद्यालयों के भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये।
बच्चों के परिवहन में प्रयुक्त किये जाने वाले अन्य वाहन ई-रिक्शा, वैन का प्रयोग किया जा रहा है, इसके लिए समस्त स्कूलों के प्रतिनिधियों को अभिभावकों को ऐसे वाहनों से बच्चों को स्कूल न भेजने के लिए निर्देश दिये तथा विद्यालय से सम्बद्ध वाहनों से ही बच्चों को स्कूल भेजने के निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित मानकों एवं आवश्यक रक्षोपायों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विद्यालय प्रबन्धन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें।
छिजारसी टोल पर लगने वाले जाम के लिए टोल के दोनों कट पर हाईट बैरियर लगाने के निर्देश दिये गये। जनपद में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना ओवरस्पीड से हो रही है, इसलिए ओवरस्पीड कैमरा लगाने हेतु एन०एच०ए०आई० खण्ड मुरादाबाद व गाजियाबाद को निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉट पर किये जाने वाले अल्पकालिक व दीर्घकालिक कार्यों का पुनः निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। एन०एच०ए०आई० मुरादाबाद खण्ड पर दुर्घटना के दृष्टिगत त्वरित एम्बूलेंस व केन के निर्धारित समय पर पहुंचने को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हापुड़, क्षेत्राधिकारी यातायात व एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को पुनः जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
अन्त में रमेश कुमार चौबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़ द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गयी ।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867



















