
सर्विस के दौरान बाइक में निकला सांप का बच्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मंडी के आसपास उस समय हड़कंप मच गया। जब बाइक मिस्त्री की दुकान में सर्विस के लिए आई बाइक में अचानक सांप का बच्चा निकल आया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक ने सांप को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
हापुड़ के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी सौरभ ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाइक की सर्विस कराने मंडी स्थित बाइक मिस्त्री की दुकान पर पहुंचे। सर्विस के दौरान सीट हटाई और टंकी को हटाने के दौरान एक सांप का बच्चा भीतर दिखाई दिया। सांप के बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद बाइक से बाहर निकाला और डंडे की मदद से बोतल में रखकर उसे जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



















