
जाल में पांच मोर फंसने का मामला, संदिग्ध हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शौलाना में मंगलवार की शाम ग्रामीण कपिल कांवड़ यात्रा से लौटने के पश्चात अपने खेतों पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि बिजली के खंबे के पास पांच से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठे हुए हैं। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि खेत में जाल लगा हुआ था। इसी दौरान देहरा का रहने वाला एक युवक को संदिग्ध अवस्था में वहां घूम रहा था जिसके बाद युवक ने बताया कि उसने तीतर पकड़ने के लिए जाल लगाया था। हालांकि ग्रामीणों का दावा है कि मोर पकड़ने के लिए जाल लगाया गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



















