
👁 55 views Views
हरिद्वार से 750 लीटर गंगाजल लेकर गांव बदनौली पहुंचे कांवड़िए
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में कांवड़ियों के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के बंदोली गांव में कांवड़ियों के पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
ग्राम बदनौली की कांवड़ कमेटी हरिद्वार से करीब 750 लीटर गंगाजल लेकर गांव पहुंची। विशेष कांवड़ के गांव में पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।
कांवड़ के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



















