
श्री ज्योतिष कार्यालय में जनमानस तथा राष्ट्र कल्याण हेतु ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय द्वारा शिवरात्रि पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की देव लोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधानपूर्वक पूजन, अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रियांशु पाण्डेय ने वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन संपादन किया। समाज, राष्ट्र और समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की। पूजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बढ़ाना तथा देश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करना रहा।
इस अवसर पर ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं एवं धार्मिक अनुष्ठानों का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत कल्याण ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। भगवान शिव की आराधना से मनुष्य को सत्य, संयम, सेवा, सद्भाव और परोपकार की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी प्रेम, एकता और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को मानव सेवा, जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
शिवरात्रि पूजन के दौरान भगवान भोलेनाथ से देश की सुख-शांति, सामाजिक सद्भाव, जनकल्याण, प्राकृतिक समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। ज्योतिर्विद पंडित प्रीति पाण्डेय ने समाज के सभी लोगों से धर्म, सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



















