
बाबूगढ़ में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मेन चौराहे पर नगर पंचायत बाबूगढ़ की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि राज प्रताप, सभासदों एवं अन्य लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सावन माह की आस्था और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के पदाधिकारी, सभासद एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। भक्तिमय माहौल के बीच शिवभक्तों का स्वागत कर सभी ने धर्म और सेवा की भावना का परिचय दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



















