
👁 10 views Views
सऊदी अरब गया हुआ था परिवार, ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए जिन्हें लाखों के गहने चोरी कर लिए और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदरखा निवासी वसीम ने बताया कि यह मकान उसके भाई सरफराज का है जो अपने परिजनों के साथ पिछले कुछ महीनों से सऊदी अरब में है। मकान पर ताला लगा था। रविवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और लाखों के सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















