
बच्चे लगा रहे थे मरीजों को ड्रिप, संजीवनी हेल्थ क्लिनिक हुआ सील
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के हरोड़ा मोड पर स्थित एक क्लीनिक में नाबालिक बच्चे मरीजों का इलाज करते दिखाई दिए। मरीज को ड्रिप लगाने और साफ-सफाई करते हुए की वीडियो वायरल हुई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए जिन्होंने संजीवनी हेल्थ क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर सिंभावली के अस्पताल की वीडियो प्रसारित हुई थी जिसमें एक छोटा बच्चा ग्लूकोज की बोतल को ठीक करते और हाथ में इंजेक्शन लिए दिखाई दे रहा है। जांच में सामने आया कि यह मामला जनपद हापुड़ के सिंभावली के हरोड़ा रोड स्थित संजीवनी हेल्थ क्लिनिक का है जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्लिनिक को बंद कर दिया। क्लिनिक का संचालन डॉक्टर नाजिश अली द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल क्लिनिक को बंद कर दिया है। मामले में मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















