
👁 47 views Views
हापुड़ में भजनों पर झूमा डमी गोरिल्ला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहे पर कांवड़ यात्रा के दौरान डमी गोरिल्ला का अनोखा अंदाज देखने को मिला। कांवड़ यात्रा में शामिल डमी गोरिल्ला ने भजनों की धुन पर जमकर डांस किया, जिसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
डमी गोरिल्ला के डांस को देखकर शिवभक्तों में भी खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान लोग भजनों पर झूमते दिखाई दिए। देखते ही देखते पूरा माहौल आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया। हर तरफ भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे और कांवड़ यात्रा का माहौल भक्तिमय बना रहा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















