
अजय कोरी व पवन कोरी की हत्या के मामले में सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कोरी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन CDO को सौंपा, जिसमें जनपद कासगंज के सोरों थानांतर्गत गांव चंदोस निवासी कोरी समाज के पवन कोरी की निर्मम हत्या के मामले में में उचित कार्रवाई की मांग की। जनपद उन्नाव में अजय कोरी उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम बुद्धि खेड़ा मजरा पतारी, थाना कोतवाली जिला उन्नाव की भी निर्मम हत्या कर दी गई। इन हत्याओं को लेकर पूरे दलित समाज में रोष है। पत्र के माध्यम से उपरोक्त दोनों हत्याओं में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ़्तार कर गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने व पीड़ित परिवारों के एक एक सदस्यों को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर जयसिंह कोरी, गौरव कोरी (जिला अध्यक्ष अ.भा कोरी समाज हापुड़) , ओमप्रकाश कोरी, कैलाश कोरी, हेम सिंह प्रधान मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















