
👁 21 views Views
12 ज्योतिर्लिंगों से सजी भव्य कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 12 ज्योतिर्लिंगों से सजी भव्य कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कांवड़ में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां बेहद आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं।
भव्य कांवड़ को देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने कांवड़ की सजावट की जमकर सराहना की और कई श्रद्धालु इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















