
श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के छपकौली स्थित श्यामेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है।
मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें पुलिस पूरे क्षेत्र पर नजर रखती दिखाई दे रही है।
भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, ताकि शिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343





















