
बाबूगढ़ में साइकिल कांवड़ यात्रा ला रहे अधिकारियों का भव्य स्वागत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ चौकी पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तथा छात्रा मानवी, राधिका और पार्थ ने गढ़मुक्तेश्वर से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली जा रहे साइकिल कांवड़ यात्रियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान अधिकारियों को शिव शंकर परिवार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।
गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली तक निकली इस अनोखी साइकिल कांवड़ यात्रा ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
यात्रा में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईआरएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का संकल्प लिया है।
यह यात्रा ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर, पुरानी दिल्ली में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और देश की समृद्ध विरासत से जोड़ना है। अधिकारियों ने साइकिल कांवड़ यात्रा के माध्यम से शांति, भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया।
यात्रा में विपुल अनेकांत, संदीप लांबा, दिल्ली पुलिस तथा मुकेश राठौर, अपर आयुक्त जीएसटी सहित कई अधिकारी शामिल रहे। 11 अगस्त को श्री गौरी शंकर मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















