
डीएम व एसपी ने सबली मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिवरात्रि का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। ऐसे में लगातार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। इसी क्रम में जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह सोमवार को हापुड़ के ग्राम सबली पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम सबली स्थित मंदिर की बहुत मान्यता है। सावन के सोमवार के साथ-साथ सावन के पूरे महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवडिए, शिवभक्त, श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोले का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व दुग्ध अभिषेक करते हैं। मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है जिसके चलते अधिकारियों ने सोमवार को व्यवस्थाओं को परखा। श्रद्धालुओं को बल्लियों के माध्यम से कतार बनाकर भीतर प्रवेश मिलेगा। शीर्षक अफसरों ने निकासी और आगमन के द्वार के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























