
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): आस्था का सैलाब बड़ी संख्या में उमड़ रहा है। श्रावण मास में शिवरात्रि के मद्देनजर श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों से कांवड़ जल लेकर लौट रहे हैं। शिव भक्तों की आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हापुड़ पहुंचे शिव भक्तों का लोगों ने स्वागत किया। इस कांवड़ को पीएम मोदी व सीएम योगी की तस्वीरों से सजाया गया है। हापुड़ पहुंचने पर शिव भक्तों का जोरदार स्वागत हुआ।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के आवास विकास क्षेत्र के रहने वाले शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुलंदशहर लौट रहे हैं जिनका हापुड़ पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। इस कांवड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की फोटो से सजाया गया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















