
जिन्न का साया बताकर बकरी की बली के लिए मांगे 35 हजार, लेनदेन पर हुआ विवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के देहपा में रविवार को छह साल की बच्ची के इलाज के रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है की ताबीज के नाम पर ₹5000 ले लिए और बेटी पर जिन का साया बताकर बकरी की बली के लिए ₹35000 मांगे। महिला के अनुसार उसने 10,000 व ₹15,000 दे दिए थे। 5 अगस्त को रुपए लौटने की बात हुई। रविवार को पति मोनू कुमार रुपए लेने पहुंचे तो विवाद को गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आर्य नगर की रहने वाली शोभा ने बताया कि उसकी बेटी छह माह से बीमार है। उपचार से लाभ नहीं मिलने पर बेटी को देहपा के रहने वाले एक व्यक्ति के पास ले गई जहां पर उसने बेटी पर जिन्न का साया बताकर बकरी की बली के लिए 35,000 रुपए मांगे। महिला ने कुछ रुपए भी दे दिए। इसके बाद लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















