
चालकों व परिचालकों की कमी के कारण 20 से अधिक बसें हापुड़ डिपो में खड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चालक व परिचालकों की कमी के कारण हापुड़ डिपो की 20 से अधिक बसें डिपो में खड़ी है। पिछले लंबे समय से बसें डिपो में खड़ी है जिसकी वजह से यात्रियों को तो परेशानी हो ही रही है। साथ ही राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। हर महीने लाखों का टैक्स विभाग को भरना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, दिल्ली, मेरठ, नोएडा, किठौर, मोदीनगर, मुरादाबाद समेत विभिन्न मार्गों पर 124 बसों का संचालन होता है जिनकी जिम्मेदारी 176 परिचालकों व 178 चालकों पर है। इनमें से अधिकांश संविदा कर्मी है। चालक व परिचालकों की कमी के कारण 20 से अधिक बसें डिपो में खड़ी है जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















