
आयुष्मान पैनल से हापुड़ के पांच अस्पताल बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आयुष्मान योजना से जुड़े मरीजों के लिए बड़ी खबर है। मानकों में कमी पाए जाने पर जिले के पांच अस्पतालों को आयुष्मान पैनल से बाहर कर दिया गया है। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल सकेगी।
पैनल से बाहर किए गए अस्पतालों में न्यू लाइफ, सनशाइन, कृपालु, अंबे और आयुष्मान अस्पताल शामिल हैं। अस्पतालों को पैनल से हटाए जाने के बाद आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, संबंधित विभाग की कार्रवाई के बाद इन अस्पतालों में योजना के तहत उपचार की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं होगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















