
पतंग उड़ाने के दौरान छत से गिरकर 11 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड निवासी 11 वर्षीय अरमान मकान की छत से पतंग उड़ा रहा था जो रविवार को छत से नीचे आ गिरा जिससे बालक गंभीर से घायल हो गया। उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मामला रविवार का है, जहां 11 वर्षीय अरमान पतंग उड़ाने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा। हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद अरमान को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















