
जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पति के मित्र ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर गर्भपात करने और जेवरात छीन कर बेच देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उसके पति जेल में बंद है जहां उसके पति की मुलाकात गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक व्यक्ति से हुई। आरोपी पीड़िता के घर आया और बहला-फुसला कर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने महिला को अकेला पाकर उसके दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई और उसने पीड़िता का गर्भपात करा दिया और जेबर छीनकर बेच दिए। आरोपी पैसे की मांग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















