
अग्रवाल महासभा ने लगाया कांवड़ कैम्प
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अग्रवाल महासभा हापुड़ द्वारा अग्रसेन भवन दिल्ली रोड हापुड़ पर कावर केम्प का शुभारम्भ पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी द्वारा किया गया। कावर केम्प में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान , राजीव अग्रवाल की भी उपस्थिति रही।
कैंप में कांवरियों के विश्राम, प्रसादी व चिकित्सा कैंप की व्यवस्था की गई है।
सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, मंत्री सुधीर गुप्ता,उप मंत्री हिमांशु गोयल, सदस्य प्रबन्ध समिति अमित गोयल सिंपल, आशीष मित्तल, महिला मंच अध्यक्ष अर्चना कंसल, प्रमिला अग्रवाल , डॉक्टर भारती, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, रवि गर्ग मिलन टेंट हाउस, उमेश मित्तल आदि ने किया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















