
कोर्ट में चैम्बर की वीडियो बनाकर भ्रामक टैगलाइन के साथ अपलोड करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता जय भगवान शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड हापुड़ की तहरीर के आधार पर उनके क्लाइंट विजय डोगरा पुत्र करमचंद निवासी ओम विहार उत्तम नगर दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विजय डोगरा अपने आप को दिल्ली उच्च न्यायालय का अधिवक्ता बताता है। आरोप है कि विजय डोगरा ने न्यायालय के चेंबर के अंदर की वीडियोग्राफी की और न्यायालय को बदनाम करने के उद्देश्य से झूठी टैगलाइन के साथ वायरल कर दिया। इस कृत्य से पीड़ित अधिवक्ता मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान हैं। वीडियोग्राफी की जानकारी पीड़ित अधिवक्ता जय भगवान शर्मा की जानकारी में नहीं थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता चला कि विजय डोगरा तो अधिवक्ता ही नहीं है जो कभी पुलिस तो कभी अधिवक्ता बन जाता है।
जय भगवान शर्मा अधिवक्ता ने बताया कि विजय डोगरा का एक मुकदमा विजय डोगरा बनाम जितेंद्र आदि थाना बहादुरगढ़ में दर्ज है। यह मामला सीजीएम हापुड़ न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि उनके साथ विजय डोगरा व उनका एक साथी एडवोकेट राजकुमार भी साथ थे। पीड़ित अधिवक्ता ने लंच के समय पेशकार से न्यायाधीश से मिलने की अनुमति मांगी। इसके बाद पेशकार ने अंदर जाने की अनुमति दी। उनके साथ विजय डोगरा और उसका साथी भी पीछे-पीछे आ गए जिन्होंने चुपके से बिना सहमति के चेंबर के अंदर की वीडियोग्राफी कर ली और उसे झूठी टैगलाइन के साथ वायरल कर दिया। अधिवक्ता का कहना है कि यह कृत्य उनकी जानकारी में नहीं था। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने विजय डोगरा से पूछा की वीडियोग्राफी क्यों की तो विजय डोगरा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जानकारी करने पर पता चला कि विजय डोगरा अधिवक्ता ही नहीं है। वह अधिवक्ता बताकर धोखा दे रहा था। विजय डोगरा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















