
हापुड़: भारतीय सनातन सेवा मित्र मंडल ने किया भंडारे का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाबा बख्तावर नाथ मंदिर में सावन के पावन महीने में भारतीय सनातन सेवा मित्र मंडल द्वारा प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और भगवान बाबा बख्तावर नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भारतीय सनातन सेवा मित्र मंडल के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ प्रसादी वितरित की।
सावन के पावन महीने में आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धर्म, सेवा और सनातन संस्कृति से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979






















