
हापुड़ मंडी में लौकी 3 रुपए किलो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सब्जी मंडी में लौकी व तोरी की भारी आवके होने से लौकी के भाव ₹3 रुपए किलो व तोरी के भाव ₹5 रुपए प्रति किलो बोले गए। लौकी व तोरी की भारी आवके होने से लिवाल गायब रहा जिस वजह से काफी माल बिना बिके रह गए।
लौकी व तोरी में भारी मंदी की खबर पर मवेशियों का चारा डालने वाले लोग मंडी में पहुंचे और उन्होंने 2 रुपए किलो लौकी खरीदी। पशु प्रेमी लोकी वाहनों में लादकर गौशाला ले गए। हरी सब्जियों के कारोबारियों ने बताया कि वर्षा में हरी सब्जी के खराब होने के डर से किसानों ने मंडी में हरी सब्जी बिक्री हेतु पहुंचना शुरू कर दिया है। हापुड़ मंडी में लौकी व तोरी खपत से अधिक पहुंच रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















