
भांजे ने सगे मामा-मामी पर कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित लज्जापुरी के एक युवक ने अपने सगे मामा-,मामी समेत चार लोगों पर मारपीट कर मकान से जबरन बेदखल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लज्जापुरी निवासी अभिषेक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह परिवार के साथ उसमकान में रहता है जिसे उसकी दिवंगत माता ने वर्ष 2008 में बैनामे के माध्यम से खरीदा था। पीड़ित का आरोप है कि मामा रविंद्र, मामी अंजलि और अन्य आरोपियों की शुरुआत से ही मकान पर कब्जा करने की नियत थी। उन्होंने कई बार उसके साथ मारपीट भी की और प्रताड़ित किया। उसकी मां का निधन हो चुका है। ऐसे में आरोपी मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि मकान का बिजली कनेक्शन भी कथित रूप से कूट रचित तरीके से अपने नाम कर लिया। आरोपी उसका मकान भी कब्ज़ाना चाह रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867





















