
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बाइक छोड़कर भागा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी मुरादनगर में एक फैक्ट्री में कार्य करती थी। आरोप है इसी दौरान उसकी मुलाकात फैक्ट्री मालिक के बेटे से हुई। युवक गुरुवार की रात उसके घर पहुंच गया। उसकी लड़की के पिता को आरोपी ने शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि रात करीब 9:00 बजे आरोपी किसी तरह घर में घुस गया और उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















