
अवकाश घोषित होने के बावजूद भी खुल रहे स्कूल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने 12 अगस्त तक नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के समस्त स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। ऐसे में शुक्रवार को जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंद्रकांत यादव, तहसीलदार पवन यादव सेहला चौराहे पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। तभी उन्होंने एक स्कूल की बस को वहां से गुजरते देखा जिसमें छात्र-छात्राएं बैठे हुए थे। उन्होंने छात्रों से जरूरी जानकारी हासिल की और स्कूल का नाम, पता पूछा और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को अवगत कराया। आपको बता दे कि छात्रों की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया है लेकिन ऐसे में कुछ स्कूल संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















